Loading...
  • आवश्यक निर्देश
    Mar 22, 2025

    1 - पूर्वांचल पंचायत चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य बनने के लिए समाज के लिए तन मन धन से समर्पित होना चाहिए। 2 - सदस्य के खिलाफ कोई भी मुकदमा न्यायालय में पंजीकृत नहीं होना चाहिए। 3 - किसी भी तरह का अपराधी पाए जाने पर वह स्वयं जिम्मेदार होगा। 5 - किसी भी तरह की धनउगाही करते हुए पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 6 - गंगा स्वच्छ तो जनमानस स्वच्छ गीता का ज्ञान घर-घर तक पहुंचाने हेतु कृत संकल्पित रहना होगा। 7 - समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने हेतु समय-समय पर गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागृत करना होगा एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। 8 - स्वच्छता अभियान एवं धार्मिक कार्य करते हुए लोगों को जागरुक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्था का सदस्य बनाना होगा


  • Logo

    योग तन और मन को स्वस्थ रखने का एक प्राचीन विज्ञान है, जो जीवन में शांति और संतुलन लाता हैl

    Logo

    पूर्वांचल पंचायत चैरिटेबल ट्रस्ट वृक्षारोपण अभियान के संकल्प को बढ़ावा देती है । पौधें को रोपना या उगाना, जो प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने और मानव जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारत सरकार के साथ राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे...

    Logo

    गौशाला का उपयोग गायों, बछड़ों और बैलों को रखने और उनकी देखभाल करने के लिए किया जाता है I गौशालाएं असहाय , परित्यक्त और अनुत्पादक गौवंश की देखभाल और आश्रय प्रदान करने का काम करती हैं। आप सभी गौ सेवा करने का संकल्प लें ।

    Logo

    संस्था को सतत् विकास की दिशा की अग्रसर करने की प्रेरणा एवं प्रतिफल की अभिलाषा प्रार्थनीय ।।।

    About Us
    Image
    About Us

    पूर्वांचल पंचायत

    पूर्वांचल पंचायत भारत सरकार एवं नीति आयोग द्वारा रजिस्टर्ड राष्ट्रीय संस्था है।

    • 🖋 संस्था का स्वरूप सार्वजनिक रूप से मानवता की सेवा करने के लिए होगा। संस्था की सेवाएं बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को समान रूप से सुलभ होंगी।
    • 🖋 सम्पूर्ण कार्य धार्मिक आधार पर बिना किसी भेदभाव के सेवा सहायता जाति भाव अथवा लिंग भेदभाव रहित होगा। संस्था की सेवाएं मानवीय उद्देश्यों की पूर्ति के लिए होंगी।
    • 🖋 कार्यक्षेत्र - सम्पूर्ण भारत होगा।

    लक्ष्य एवं उद्देश्य

    • 🖋 पूर्वांचल पंचायत के उत्थान के लिए कार्य करने वाला एक उपक्रम है, जो समाज के शोषित वंचितों के लिए वरदान साबित होगा।
    • 🖋 मानवीय विकास को सर्वोपरि मानकर पूर्वांचल पंचायत के सभी वर्गों, नारी-पुरुष, बच्चों को समता-ममता समरसता प्रदान करना एवं समस्त प्राणियों की भलाई के लिए सामाजिक, शैक्षिक, व्यावसायिक, जनकल्याणकारी, सुरक्षात्मक, धार्मिक प्रतिष्ठानों का संचालन करना।
    • 🖋 संस्कार शालाओं, पाठशालाओं, वाचनालयों, पुस्तकालयों, वैवाहिक गृहों व अन्य सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक रिसोर्स केन्द्रों की स्थापना करना।
    • 🖋 युवा शक्ति निर्माण, क्षमता कौशल विकास, नेतृत्व विकास के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करना एवं युवा विकास केन्द्रों का संचालन करना।
    • 🖋 शासन-प्रशासन के बीच सेतु का काम करना तथा शासन-प्रशासन की योजनाओं एवं नीतियों का लाभ वंचितों, गरीब महिलाओं तक पहुंचाना।
    • 🖋 पूर्वांचल पंचायत चैरिटेबल ट्रस्ट" सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय और नगर स्तरीय पदाधिकारियों के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा।
    • 🖋 पूर्वांचल की सभ्यता एवं संस्कृति को देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विश्व के विभिन्न कोने में पहुंचने का प्रयास करना है। पूर्वांचल के छठ महापर्व की गाथा एवं उनकी महिमा को बढ़ावा देते हुए देश के विभिन्न कोने में छठ घाट का निर्माण करना एवं संवर्धन करने का प्रयास रहेगा। समाज में रह रहें गरीब ,वंचित एवम् शोषित परिवारों के जीवन स्तर को उठाने के लिए सरकार के विभिन्न योजना एवम् विभिन्न उपक्रम से जोड़ते हुए प्रशिक्षण एवं व्यवसाय को बढ़ावा देना है। करेगी।
    • 🖋 छात्र एवं छात्रों की पढ़ाई के लिए पुस्तकालय एवं वाचनालयों का निर्माण एवं रखरखाव करना प्राथमिकता रहेंगी।
    President Message

    पूर्वांचल पंचायत चैरिटेबल ट्रस्ट एक सामाजिक संगठन है, जो समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित है। यह ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और रोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करता है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य गरीबों, अनाथों और बेसहारा लोगों की सहायता करना है, ताकि वे एक सम्मानजनक जीवन जी सकें। इसके तहत जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति दी जाती है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर और अस्पतालों में सहयोग प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं, ताकि महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें। ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करता है, जैसे वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान। प्राकृतिक आपदाओं के समय, ट्रस्ट राहत सामग्री उपलब्ध कराता है और पीड़ितों की मदद करता है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने के लिए विशेष योजनाएँ चलाई जाती हैं, जबकि वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की देखभाल की जाती है। कृषि क्षेत्र में भी यह ट्रस्ट किसानों को नई तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करता है। जल संरक्षण, कानूनी सहायता, डिजिटल साक्षरता और सामुदायिक विकास जैसे कई अन्य क्षेत्रों में भी ट्रस्ट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    • पूर्वांचल पंचायत
    • राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक
    Our Objectives
    Youtube Videos
    Gallery
    Testimonials
    WhatsApp