About Us

पूर्वांचल पंचायत

पूर्वांचल पंचायत एवं नीति आयोग द्वारा रजिस्टर्ड राष्ट्रीय बोर्ड है।

  • 🖋 बोर्ड का स्वरूप सार्वजनिक रूप से मानवता की सेवा करने के लिए होगा। बोर्ड की सेवाएं बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को समान रूप से सुलभ होंगी।
  • 🖋 सम्पूर्ण कार्य धार्मिक आधार पर बिना किसी भेदभाव के सेवा सहायता जाति भाव अथवा लिंग भेदभाव रहित होगा। बोर्ड की सेवाएं मानवीय उद्देश्यों की पूर्ति के लिए होंगी।
  • 🖋 कार्यक्षेत्र - सम्पूर्ण भारत होगा।

लक्ष्य एवं उद्देश्य

  • 🖋 पूर्वांचल पंचायत समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाला एक उपक्रम है, जो समाज के शोषित वंचितों के लिए वरदान साबित होगा।
  • 🖋 मानवीय विकास को सर्वोपरि मानकर पूर्वांचल पंचायत समाज के सभी वर्गों, नारी-पुरुष, बच्चों को समता-ममता समरसता प्रदान करना एवं समस्त प्राणियों की भलाई के लिए सामाजिक, शैक्षिक, व्यावसायिक, जनकल्याणकारी, सुरक्षात्मक, धार्मिक प्रतिष्ठानों का संचालन करना।
  • 🖋 संस्कार शालाओं, पाठशालाओं, वाचनालयों, पुस्तकालयों, वैवाहिक गृहों व अन्य सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक रिसोर्स केन्द्रों की स्थापना करना।
  • 🖋 युवा शक्ति निर्माण, क्षमता कौशल विकास, नेतृत्व विकास के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करना एवं युवा विकास केन्द्रों का संचालन करना।
  • 🖋 शासन-प्रशासन के बीच सेतु का काम करना तथा शासन-प्रशासन की योजनाओं एवं नीतियों का लाभ वंचितों, गरीब महिलाओं तक पहुंचाना।
  • 🖋 पूर्वांचल पंचायत समाज के लिए धारा 411-412 का विरोध करना।
  • 🖋 पूर्वांचल पंचायत बोर्ड में किसी भी जाति का सर्राफा व्यवसायी जो सर्राफा का कारोबार करता है, उसे भी अपना सदस्य मानती है। बिना भेदभाव के उन्हें भी पूर्ण सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करेगी।
  • 🖋 पूर्वांचल पंचायत समाज के प्रति भयंकर लूट-पाट, डकैती, छिनैती, हत्या आदि को रोकने के लिए कदम उठाना।
WhatsApp